सपने तेरे मेरे
मेंरे सपनों के जहां में
तेरा सपनों का जहां है
और तेरे सपनों के जहां में
मेरा सपनों का जहां है
वहीं पे हमारा सपनों का जहां है
जहां तेरे सपनों को में देखता हूं
और मेरे सपनों को तू
और इन सपनों के जहां की खिड़की से
झांक कर देखने पर दिखाई देता है
दूर वो हकीकत का जहां
जहां हम दूर होकर भी बहुत क़रीब हैं
और क़रीब होकर भी बहुत दूर

No comments:
Post a Comment