ऐ चाँद, मेरा चाँद तो मेरे पास है,
जिसकी कभी अमावस नहीं होती |
ऐ सूरज, मेरा सूरज तो मेरे पास है,
जिसे देखकर मेरी सुबह होती है |
ऐ पवन, मेरी पवन तो मेरे पास है,
जिसके झोंके मेरी सुबह और शाम को महकाते है |
ऐ जिंदगी न रश्क कर मेरी "जिंदगी" से,
एक नज़र देख और इश्क कर मेरी "जिंदगी" से |
No comments:
Post a Comment