हर तरफ भागमभाग है, अफरातफरी है मारामारी है,
दूसरे को धकेल कर, आगे बढ़ने की होड़ पुरजोर जारी है |
बगल से कौन गुजरा, पीछे कौन छूटा ये देखना का वक्त नहीं है
तुम्हारी क्या बात करूँ, मेरे पास खुद मेरे लिए वक्त नहीं है |
हर तरफ भीड़ ही भीड़ है हर तरफ चेहरे ही चेहरे है
शोरगुल सुनाई नहीं देता, आवाज़ पर सन्नाटों के पहरे है |
रुक कर कोयल की कुहुकुहू सुन लें, किसी मुस्कान का जवाब मुस्करा के दें,
दुश्वार नहीं है... आओ इन बातों के लिए जिंदगी से दो पल चुरा लें .....|
वक्त न रुका है न रुकेगा किसी के लिए, हर पल को, हर लम्हे को जी लें
मैं और तुम मुस्करा के मिलें, साथ में इन हसीं लम्हों को जी लें |
मैं भीड़ में एक चेहरा न रहूँ, तुम एक पहचान बन जाओ
जिन्दगी एक गीत है, मैं भी गाऊं तुम भी गुनगुनाओ |
No comments:
Post a Comment